महाराष्ट्र के नासिक में रामगिरि महाराज द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज जनों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महाराष्ट्र के नासिक में रामगिरि महाराज द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज जनों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की | New India Times

इस्लाम के आखिरी नबी हज़रत मोहम्मद साहब saw के बारे में नाशिक जिले के  सिन्नर ताल्लुका के शाह पांचाले में एक धार्मिक कार्यक्रम में रामगिरी महाराज द्वारा पैगंबर  मोहम्मद साहब पर की गई टिप्पणी से देश भर के मुसलमानों में आक्रोश है। इसी को लेकर आज दिनांक 21 अगस्त बुधवार को बुरहानपुर के मुस्लिम संतो और मुस्लिम समाज जन द्वारा पीरे तरीक़त हज़रत अल्लामा मौलाना अहमद अशरफ अशरफी किब्ला के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में एसडीएम बुरहानपुर को महामहिम राष्ट्रपति व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और डीआईजी के नाम ज्ञापन देकर महाराज की गिरफ्तारी की मांग की गई।

युवा नेता मोहम्मद उजैर नक्काश अंसारी ने बताया की प्रसिद्धि पाने के लिए रामगिरी द्वारा ये किया गया है। आज कल मुस्लिमों को इस तरह से उकसाने की कोशिश की जा रही है। ऐसी बयान बाजी हर दूसरे दिन कोई न कोई दे रहा है, जिससे मुसलमानों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। महामहिम राष्ट्रपति से गुजारिश है, कि इसे रोकने के लिए कोई कदम उठाए और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, डीआईजी महाराष्ट्र से गुजारिश है की इस बाबत पर कठोर कार्यवाही कर उसे जल्द गिरफ्तार करे।

इस मौके पर हज़रत मौलाना कलीम अशरफ, क़ारी अब्दुल रशीद चिश्ती, क़ारी शोएब चिश्ती, पार्षद अकील औलिया, पार्षद इस्माइल अंसारी,पार्षद अब्दुल्लाह अंसारी, पार्षद हमीद डायमंड, पार्षद ज़हीर अब्बास मोमिन, पार्षद सय्यद इसहाक अली, पार्षद मुज्जु मीर, पार्षद आसिफ ख़ान, पार्षद हफ़ीज़ मंसूरी, रफीक गुल मोहम्मद, हाजी मोहम्मद इब्राहिम पापा सेठ, हाजी अब्दुल बासित, सय्यद रफीक, समीर बागवान, एडवोकेट सय्यद अवैस मीर, सोहराब कुरैशी, सोहेल उस्मानी, जावेद अंसारी,तनवीर रज़ा बरकाती आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article