दमुआ में भारत बंद में गोंडवाना महासभा एवं बोध महासभा द्वारा आक्रोश रैली निकालकर  सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ में भारत बंद में गोंडवाना महासभा एवं बोध महासभा द्वारा आक्रोश रैली निकालकर  सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से एसटी एससी के अधिकारों का हनन के खिलाफ एसटी एससी ने भारत बंद का आह्वान किया गया। जिसका असर दमुआ में भी देखा गया व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद कर भारत बंद का समर्थन किया।

एसटी एससी के लोगों ने आक्रोश रैली गोंडवाना महासभा भवन एवं बौद्ध महासभा भवन से निकाल कर दमुआ बाजार नगर पालिका भवन, इंदिरा चौक, पंडित दीनदयाल चौक पर वक्ताओं ने एसटी एससी अधिकारों के साथ छेड़ छाड़ करके  अधिकारों को छीनने का प्रयास किया जा रहा है।

उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ने की रूपरेखा आगामी नवंबर माह में बनाई जाएगी। जिसमें भारी संख्या में एसटी एससी के लोग  आंदोलन प्रदर्शन करेंगे।

बाबा साहब अंबेडकर ने ने जो संविधान बनाया है उन बिंदुओं का हवाला देते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम से नायब तहसीलदार राजीव नेमा एवं नगर निरीक्षक मोहन सिंह मर्सकोले को सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन विनोद निरापुरे, एवं सभी का आभार प्रदर्शन श्रीप्रसाद कुमरे ने किया। पुलिस बल ने रैली में अपनी भूमिका निभाई। इस आंदोलन में भाजपा छोड़ सभी दल शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article