मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 80 वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई और देश के प्रति किए गए उनके योगदान को याद कर कृतज्ञता अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। बुरहानपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिंकू टॉक ने राजीव जी को याद कर कहा कि राजीव जी ने देश के युवाओं को व्यस्क मताधिकार देकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से भागीदार बनाया। देश को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे लेकर गए, उसी का परिणाम है कि आज देश सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बन गया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री रहते देश में एक नई शिक्षा नीति बनाई जिससे देश के दूर दराज़ तक शिक्षा का प्रसार हुआ और आम जनता तक शिक्षा की पहुंचे हो गई। ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शेख रुस्तम ने कहा कि राजीव जी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में इसलिए मनाई जाती है क्योंकि उन्होंने देश के विभिन्न समुदायों के बीच सद्भावना और एकता, सहिष्णुता स्थापित करने के लिए कठिन प्रयास किया, ताकि देश के सभी लोग मिलकर देश को विकसित करने में अपना योगदान दे सके। सद्भावना दिवस हमें विभाजन से हटकर सद्भावना और एकता के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक के साथ पूर्व विधायक पूर्व विधायकगण सर्वश्री हमीद क़ाज़ी, ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया, संजय चौकसे, सलीम कॉटन वाला, पार्षद एहफ़ाज़ मीर मुज्जू, विनोद मोरे, पा प्र हमीद डायमंड, आसिफ खान, डॉक्टर एसएम तारिक, शेख रुस्तम, आशीष भगत, एडवोकेट निखिल खंडेलवाल, अरुण जोशी महाराज, सरिता भगत, मीनाक्षी महाजन, योगिता मसाने, फिरोज बेग, मोहम्मद मर्चेंट, साजिद अंसारी, सईद अंसारी, शेख रईस, इंद्रसेन देशमुख, प्रमोद महाजन, एडवोकेट आसिफ उद्दीन जे शेख, प्रमोद जैन,असगर शेख, असलम खान, साजिद अंसारी, रियाजुल हक़ अंसारी, मोहम्मद काजिम, जुबेर अंसारी, शरीफ उद्दीन शेख और तौसीफ अलीम अंसारी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के प्रवक्ता शेख रुस्तम ने दी।

