महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी में सुरक्षा की मांग को लेकर एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन  | New India Times

अरशद आब्दी/ सूरज कुमार, झांसी, NIT; ​महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी में सुरक्षा की मांग को लेकर एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन  | New India Timesमहारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा की मांग को लेकर एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए परिसर में सशस्त्र गार्डों की तैनाती, सड़कों के दोनों तरफ हाईलोजन लाइट लगवाने आदि मांग की। कॉलेज अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह में मांगे पूरी न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी। 

मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की छात्रा बृहस्पतिवार रात आठ बजे दुकान से सामान लेकर हॉस्टल लौट रही थी। झाड़ियों में घात लगाए बैठे एक युवक ने उसे बदनीयती से पकड़ लिया। छात्रा घबराकर चिल्लाने लगी तो युवक ने उसके गाल पर काट लिया और दोनों मोबाइल छीनकर भाग गया।

बाद में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। डॉॅ. एनएस सेंगर को ज्ञानपन सौंपा गया। विद्यार्थियों ने कहा कि यदि एक सप्ताह में मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो हड़ताल कर दी जाएगी।

 मांगें

  • कैंपस में चेक पोस्ट लगे।
  • झाड़ियों की लगातार कटाई कराई जाए।
  • बालिका छात्रावास के पास बाहरी तत्व न आ पाएं।
  • कॉलेज के चारों तरफ बाउंड्रीवाल ऊंची कराई जाए।
  • छात्रावासों में सशस्त्र गार्डों की तैनाती जरूर हो।
  • हॉस्टल कैंपस के अगल-बगल सीसीटीवी कैमरे लगें।
  • कैंपस में बाहरी तत्वों को पहचान पत्र के बिना अनुमति नहीं मिले।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.