पियूष तिवारी सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण ने  ज़िला कारागार का किया औचक निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पियूष तिवारी सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण ने  ज़िला कारागार का किया औचक निरीक्षण | New India Times

भानु देव शर्मा जनपद न्यायाधीष, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष कोर्ट संख्या 12 पीयूश तिवारी ने  जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय जिला कारागार में साफ सफाई की व्यवस्था समुचित पायी गयी। सचिव द्वारा जिला कारागार में पाठशाला का निरीक्षण करने के दौरान खाने की गुणवत्ता अच्छी पायी गयी।

पाठशाला में कार्यरत बंदी सचिन पुत्र मुकेश ने  बताया गया कि उनकी जमानत हो चुकी है व उनके पास जमानतदार नही है जिसके सम्बन्ध में जेलर को निर्देशित किया गया कि बंदी का प्रार्थना पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेशित करना सुनिश्चित करें।

सचिव ने  बैरक संख्या 7 व 8 का निरीक्षण करने पर बैरक नम्बर 7 का बंदी रामभरौरे व बैरक नम्बर 8 का बंदी नितिन ने बताया गया कि उनके पास पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है जिसके सम्बन्ध में जेलर को निर्देशित किया गया कि ऐसे बंदियों के प्रार्थना पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेशित करें। जिससे उनको निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान पैनल लाॅयर सुरेन्द्र पाल सिंह यादव, जिला कारागार जेलर कृश्ण कुमार मुरारी डिप्टी जेलर अनिल विष्वकर्मा, एल0ए0डी0सी0एस0 के चीफ  दिनेश कुमार मिश्रा व असिस्टेन्ट विवेक शार्मा पैनल लाॅयर व लिपिक मो0 अफजल जेल के बंन्दीगण आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article