क्या भारत में फिलिस्तीन का झंडा लगाना कानूनन अपराध है ?? मध्य प्रदेश एवं भारत सरकार करे स्पष्ट: हाजी मोहम्मद हारून | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

क्या भारत में फिलिस्तीन का झंडा लगाना कानूनन अपराध है ?? मध्य प्रदेश एवं भारत सरकार करे स्पष्ट: हाजी मोहम्मद हारून | New India Times

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल में एक युवक द्वारा फिलीस्तीन का झंडा लगाने पर पुलिस द्वारा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अगर ये वाकई कानूनन अपराध है तो मध्य प्रदेश एवं भारत सरकार को इसकी स्पष्ट घोषणा करनी चाहिए, ताकि जो भ्रम की स्थिति बनी हुई है वह समाप्त हो। उक्त बातें जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने अपने एक जारी बयान में कहा है।

उन्होंने ने कहा है कि फिलीस्तीन को लेकर भारत सरकार की नीति महात्मा गांधी एवं जवाहर लाल नेहरू से लेकर आज तक समर्थन में रही है। फिलीस्तीन से हमेशा भारत के अच्छे सम्बन्ध रहे हैं। फिलीस्तीन एक मित्र देश रहा है, और इस समय पूरे विश्व में कई बड़े बड़े देशों सहित उनके नागरिक फिलीस्तीन का समर्थन कर रहे हैं, पूरे विश्व में इस समय फिलीस्तीन के समर्थन में जुलूस, रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तरह भारत में भी करोड़ों भारतीय फिलीस्तीन के समर्थन में हैं, उन्होंने आगे कहा कि अभी हाल ही में भोपाल में एक युवक द्वारा फिलीस्तीन का झंडा लगाने और पुलिस द्वारा उसके ऊपर मुकदमा दर्ज़ किए जाने का मामला सामने आया है, वह  युवक यह सोचकर झंडा नहीं लगाया होगा कि वह कोई कानूनन अपराध कर रहा है।

अगर ये वाकई कानूनन अपराध है तो मध्य प्रदेश एवं भारत सरकार को इसकी स्पष्ट घोषणा करनी चाहिए ताकि जो भ्रम की स्थिति बनी हुई है वह समाप्त हो क्योंकि हमारी जानकारी के अनुसार भारत सरकार फिलिस्तीन का समर्थन कर रही है  अगर भारत में फिलीस्तीन का झंडा लगाना अपराध है तो भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार स्थिति स्पष्ट करे तो हम अपने समाज को स्पष्ट रूप से संदेश देकर इस प्रकार के कृत्य करने से रोकेंगे, इसी के साथ उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि अगर फिलीस्तीन का झंडा लगाना अपराध की श्रेणी में नहीं आता है तो शासन को पुलिस को आदेश करना चाहिए कि उक्त युवक पर से मुकदमा वापिस लेकर उसे फौरन रिहा किया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.