मध्यप्रदेश एनएसयूआई ने रवि परमार को कैंपस चलो अभियान का बनाया प्रदेश मीडिया प्रभारी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश एनएसयूआई ने रवि परमार को कैंपस चलो अभियान का बनाया प्रदेश मीडिया प्रभारी | New India Times

मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपने सभी फ्रंटल संगठनों को मजबूत करने में जुटी हुई है। जमीनी स्तर पर संघर्षरत युवाओं को पार्टी आगे ला रही है जुझारू युवाओं को चिन्हित कर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई में बड़ी जिम्मेदारियां दी जा रही है एनएसयूआई नेता रवि परमार को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

रवि परमार मध्य प्रदेश एनएसयूआई के कैंपस चलों अभियान के मीडिया विभाग के प्रभारी होंगे कैंपस चलो अभियान को मध्यप्रदेश में सुचारू रूप से संचालन हेतु एवं मध्यप्रदेश के प्रत्येक विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रों तक इस कार्यक्रम को पहुँचाने के लिए नियुक्तियां की गई।

शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।‌ नियुक्ति के उपरांत परमार ने कहा कि मुझपर सदैव भरोसा जताने के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार , राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश एनएसयूआई प्रभारी रितु बराला और राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश एनएसयूआई प्रभारी महावीर गुर्जर और प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे का धन्यवाद।

परमार ने कहा कि मध्य प्रदेश एनएसयूआई सदैव छात्र हितों के लिए संघर्षरत है मुझे कैंपस चलों अभियान में मीडिया विभाग की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मैं मीडिया के माध्यम से मध्यप्रदेश एनएसयूआई के कैंपस चलों अभियान को मध्यप्रदेश के छात्र-छात्राओं और प्रदेश की जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करूंगा साथ ही प्रदेश के छात्र-छात्राओं की परेशानियों से शासन-प्रशासन को अवगत कराऊंगा। साथ ही सड़कों पर भी जो लड़ाई जारी थी वह जारी रहेगी।

परमार ने कहा कि मुझ जैसे साधारण पृष्टभूमि से आने वाले छात्र को इस बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का मैं विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। जिन्होंने संगठन में हमेशा ही जुझारू युवाओं को सम्मान दिया और उन्हें देखकर ही हमें संघर्ष करने की ताकत मिलती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.