हर-घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ कर नगर परिषद मेघनगर द्वारा किया गया तिरंगा वितरण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

हर-घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ कर नगर परिषद मेघनगर द्वारा किया गया तिरंगा वितरण | New India Times

मेघनगर कलेक्टर नेहा मीना एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुकेश सोनी के निर्देशन में नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार सीएमओ राहुल सिंह वर्मा आदी द्वारा स्थानीय कन्या शाला में हर-घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान अंतर्गत तिरंगे की शपथ स्कूली छात्राओं को दिलाई गई साथ ही नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत भी शपथ दिलाई गई।

हर-घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ कर नगर परिषद मेघनगर द्वारा किया गया तिरंगा वितरण | New India Times

मेघनगर बस स्टैंड पर स्थित राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प भेंट कर स्थानीय कार्यालय पर हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा वितरण स्टाल लगाकर उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुकेश सोनी खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप नायक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

हर-घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ कर नगर परिषद मेघनगर द्वारा किया गया तिरंगा वितरण | New India Times

उसके तत्पश्चात महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन एवं रक्षा बंधन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मुख्यमंत्री का मीटिंग हॉल में रखा गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य पी,एम, श्री कन्या स्कूल मेघनगर श्री देवहरे, पीटी आई जोसफ मावी, शिक्षक अमर सिंह नायक, शिक्षिका द्राक्ष कुंडल, इंजीनियर विनोद भूरिया, पार्षद लाखन देवाणा, लिला डामोर, चिरण बाला प्रजापत, सुनिल डामोर, आदी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.