वन विभाग इटवा कार्यालय परिसर में स्थित पार्क की स्थिति है बदहाल, कई दशक पहले बना था यह पार्क | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा में वन विभाग इटवा कार्यालय परिसर में स्थित पार्क की स्थिति बदहाल है। पूरे तहसील क्षेत्र में बच्चों के मनोरंजन का कोई साधन नहीं है। वन विभाग का पार्क उपेक्षा के कारण उजड़े चमन के रूप में बदल रहा है। जिम्मेदार बजट का रोना रो रहे हैं। मनोरंजन की सामग्री कबाड़ होती जा रही हैं। कुछ ऐसी भी सामग्री हैं जिस पर खेलने से बच्चे चोटिल हो सकते हैं। वन विभाग से लोगों की आस टूट चुकी है, अब नगर पंचायत की तरफ लोग उम्मीद की नजरें टिकाएं हैं कि यदि पार्क को विकसित करा जाए तो फिर इसकी खूबसूरती छटा बिखेरने लगे।

कई दशक पहले का है यह पार्क

वन विभाग इटवा कार्यालय परिसर में स्थित पार्क की स्थिति है बदहाल, कई दशक पहले बना था यह पार्क | New India Times

इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर वन विभाग का कार्यालय स्थित है जहां नर्सरी स्थल के अलावा पार्क की भी व्यवस्था है। कभी यह पार्क अपनी रौनक बिखेर रहा था। झूला, स्विलंग क्रासेस सहित कई मनोरंजन के साधन थे। बैठने की भी अच्छी व्यवस्था थी। स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा के युवा यहां जाते और कुछ पल सुकून से गुज़ारते थे। कई परिवार भी बच्चों के साथ यहां आते थे। वर्तमान में खेल की सामग्री या तो गायब हो गई है या फिर टूटकर कबाड़ हो रही है। पूरा पार्क बेबसी पर आंसू बहा रहा। लोगों को उम्मीद है नगर पंचायत प्रशासन इस पर ध्यान देकर इसे फिर से गुलज़ार करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.