फिल्म अभिनेता रज़ा मुराद के हाथों सलीम शेख इंटरनेशनल गौरव रत्न अवार्ड से किए गए सम्मानित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर (मप्र), NIT:

फिल्म अभिनेता रज़ा मुराद के हाथों सलीम शेख इंटरनेशनल गौरव रत्न अवार्ड से किए गए सम्मानित | New India Times

इन्दौर समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं मानवाधिकार के क्षेत्रों व औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने पर इंदौर मध्यप्रदेश के सलीम शेख को भारतीय मानव समाज सेवक संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय गौरव रत्न पुरस्कार 2024 बॉलीवुड अभिनेता रज़ा मुराद के हाथों प्रदान किया गया। साउथ तुकोगंज स्थित होटल साउथ एवेन्यू में आयोजित अवार्ड समारोह में कई जानी मानी सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की। भारतीय मानवाधिकार परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष सलीम शेख ने इंटरनेशनल गौरव रत्न अवार्ड मिलने पर कहा यह मान-सम्मान, गौरव मेरा ही नहीं, मेरे अपने संगठन भारतीय मानवाधिकार परिषद् का है। जिसके बैनर तले मैं यह सब कुछ सेवा कार्य कर पाता हूं।

फिल्म अभिनेता रज़ा मुराद के हाथों सलीम शेख इंटरनेशनल गौरव रत्न अवार्ड से किए गए सम्मानित | New India Times

सलीम शेख ने कहा यह मेरे परिवार का सम्मान है, मेरे बड़े बुजुर्गों, मेरे माता-पिता का सम्मान है। जिनकी दुआओं से ही यह सब सम्मान मिल रहा है। उन्होंने सभी साथियों, समाजजन, भाइयों, और सभी सहयोगियों का दिल से शुक्रिया अदा किया, जिनके साथ, दुआओं से और सहयोग से यह सब सेवाकार्य वे कर पा रहे हैं। उनको अवार्ड मिलने पर भारतीय मानवाधिकार परिषद शहर अध्यक्ष संजय अरोड़ा, सचिव नरेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष राकेश अरोड़ा, जुनियर नसीरूद्दीन शाह,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष निर्मला वाजपई, चिंतामनी यादव, अनिल सेन, जयमल टक्कर आदि ने बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.