अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की नौवीं पुण्यतिथि (वरसी) मनाएगा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न से नवाजे जा चुके मिसाइल मैन के नाम से मशहूर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर देश में साथ-साथ उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश के सभी जिला /माहानगर अध्यक्षों की एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने की। बैठक के मुख्य वक्ता चौधरी जाकिर हुसैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ने 27 जुलाई 2024 को कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक उत्तर प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी ने बैठक का संचालन किया।
कार्यक्रम के संयोजक अनस उस्मानी एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारी, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष मोहम्मद नईम ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी, कानपुर क्षेत्र के अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा, एवं काशी और पश्चिम के पदाधिकारी और प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

