बाइकर्स गैंग ने महिला को बनाया शिकार, चलती टेम्पो में से गहनों व पैसों से भरा बैग छीन कर हुए फरार | New India Times

दयाशंकर पांडे, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT;  ​बाइकर्स गैंग ने महिला को बनाया शिकार, चलती टेम्पो में से गहनों व पैसों से भरा बैग छीन कर हुए फरार | New India Timesउत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाडे एक टेम्पो में सवार महिला से जेवरात व नगदी से भरा बैग छीन कर फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक़ कटरा मेदनी गज चौराहा पहुंचने से पहले राजा साहब के बाग के पास टेम्पो सवार गुड्डी देवी पत्नी संतोष कुमार यादव निवासी नरैनापुर जेठवारा अपने मायके देल्हूपुर अपने छाटे भाई के वरीक्षा में शामिल होने जा रही थी।वह बुधवार को बाम्बे से जेठवारा आई थी और पर्स में पूरा गहना एव पैसा था रखा हुआ था कि काली पल्सर सवार बदमाशों ने चलती टेम्पो से पर्स छीन कर फरार हो गए। टेम्पो ड्राइवर महिला को वहीं उतार कर चला गया। महिला पैदल ही कटरा चौराहा पर आ कर रोते हुए आपबीती बतायी।

By nit