झोलाछाप डॉक्टरों की अब खैर नहीं, फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, मोहन सरकार ने दिए कार्रवाई के निर्देश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झोलाछाप डॉक्टरों की अब खैर नहीं, फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, मोहन सरकार ने दिए कार्रवाई के निर्देश | New India Times

मध्य प्रदेश में अब झोलाछाप डॉक्टरों की खैर नहीं रहेगी क्योंकि मोहन सरकार झोलाछाप डॉक्टरों को लेकर ऐक्शन मोड पर है। उन्होंने सभी कलेक्टर और CMHO को फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मोहन सरकार ने प्रदेश के समस्त कलेक्टर और जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है साथ ही फर्जी डॉक्टरों को नियंत्रित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अब झोलाछाप चिकित्सकों के संस्थानों पर तत्काल प्रतिबंधित कार्रवाई किया जाएगा। कलेक्टर और CMHO को ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों के बारे में बताए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं साथ उन्हें ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी देना होगी।

गौरतलब है कि प्रदेश के अधिकतर ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं जो फर्जी तरीके से क्लीनिक संचालित कर लोगों की जान-माल के साथ खिलवाड़ करते हैं। कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। मोहन सरकार के इस निर्देश के बाद अब झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article