राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत पिपरिया पाठक में रोज़गार सहायक द्वारा एक कपिलधारा के मजदूरों के खाते में आई राशि हड़पने की शिकायत एसडीएम देवरी एवं सीईओ जनपद पंचायत देवरी के यहां की है।
कपिलधारा कुआ की हितग्राही श्रीमती रेखा दुबे ने अपनी शिकायत में कहा है कि 295000 की लागत से उनके खैरी पदम मौजा के खेत में कपिलधारा कुआ स्वीकृत हुआ था जिसकी मजदूरी की राशि मजदूरों के खाते में शासन द्वारा डाली गई। जिसमें अशोक कुमार, मोती गौड़ एवं सुदामा गौड़ के नाम पर 15309 रुपए डाले गए।जिसमें से रोज़गार सहायक ने दबाव बनाकर अशोक एवं सुदामा से राशि हड़प ली है।
इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ मनीषा चतुर्वेदी ने मामले में रोजगार सहायक पर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इनका कहना है कि हितग्राही द्वारा की गई शिकायत जानकारी नहीं है, जिन मजदूरों ने काम किया है उनके खाते में राशि पहुंची है और उनके द्वारा निकाल ली है। मजदूरों की राशि हड़पने का सवाल ही नहीं उठाता। राकेश कुर्मी, रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत पिपरिया पाठक।

