मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

वित्त मंत्री एवं संसदीय कार्य सुरेश कुमार खन्ना ने डीएम उमेश प्रताप सिंह के साथ नगर क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर स्थिति का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से वार्ता की तथा उनकी समस्याओं को सुना। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की तथा आश्वासन दिया की शासन प्रशासन द्वारा बाढ़ से प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी।
उन्होंने बताया की राहत कार्य में लगी टीमें निरंतर कार्य में लगी हुई हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुभाष नगर कॉलोनी, ककरा, अजीजगंज, बरेली मोड़ सहित नगर क्षेत्र के अन्य स्थानों पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण करने के साथ ही आवश्यक दवाइयों सहित उनके रहने एवं भोजन का समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान नगर आयुक्त विपिन मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

