मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद शिक्षा केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक शाला रिछेड़ा और पालाचौरई के निरीक्षण पर पहुंचे बीईओ बिआरसी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूल में ताला लगा हुआ था कई शिक्षक शाला में अनुपस्थित दिखाई दिए। बच्चे बाहर घूम रहे थे अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को प्रार्थना स्कूल में करवाई गई प्रतिवेदन बनाकर अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही की बात बीआरसी द्वारा की गई है। वहीं सवाल उठता है कि समय पर ऐसे कई शिक्षक अनुपस्थित रहते हैं तो विद्यार्थियों को कैसे शिक्षा दे पाएंगे। इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी ओपी जोशी और बीआरसी अरविंद डेहरिया निरीक्षण करने पहुंचे थे। अधिकारी द्वारा बताया गया कि मध्यान भोजन विद्यार्थियों को समय अनुसार दिया जा रहा है।

