रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इन्दौर (मप्र), NIT:

न्यू बाल विद्या भवन उच्च प्राथमिक विद्यालय में मेधावी छात्रों का प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मान किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्था प्रधान तेजपाल सिंह जादव ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलंन कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया इस अवसर पर संस्था प्रधान ने कक्षा 5 वी बोर्ड व कक्षा 8 वीं बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का ट्रॉफी देकर व दुपट्टा गले मे डालकर सम्मान किया।
साथ ही संस्था प्रधान ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें सफलता प्राप्त करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना होता है और पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन व अच्छे संस्कार भी हमारे लिए बेहद जरूरी है हमें पढ़ाई मन लगाकर एकाग्रता के साथ करनी चाहिए व लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए लगन एवं मेहनत से पढ़ाई कि जाए तो निश्चित रूप से हमें सफलता प्राप्त होती है।

इस अवसर पर विद्यालय के सहायक प्रधानाध्यापक धुलसिंह दामा ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
साथ ही परीक्षा प्रभारी राजेंद्र प्रजापत ने भी अपने उद्बोधन में कहा की सत्र 2023-24 में आयोजित कक्षा 5 वी बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान विद्यालय की होनहार छात्रा नायरा मकरानी, आकांक्षा भूरिया, पायल पणदा, भूमिका प्रजापत, प्रीति अहारी ने प्राप्त किया।
कक्षा 8 वीं बोर्ड में प्रथम स्थान पीयूष प्रजापत ने प्राप्त किया एवं इन सभी मेधावी छात्रों का संस्था प्रधान द्वारा प्रतीक चिन्ह एम दुपट्टा गले मे डाल सम्मानित किया गया । इस अवसर पर नरेश चंद्र डामोर,विकास यादव, मनीष घोती, शीतल यादव, महेश कुमार खड़िया, संगीता सोनी, दिव्या सेन, तनीषा प्रजापत, मोनिका प्रजापत, सीमा प्रजापत, कविता सोनी, सुशीला डामोर, कमरूनीशा मकरानी, पलक सोनी, छात्र छात्राएं विद्यालय स्टाफ आदी ने सराहनिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन नरसिंह देवदा ने किया।

