संदीप शुक्ला / पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT;
थाना चिंनोनी झुण्डपुरा चौकी थाना प्रभारी साधना सिंह कुशवाह महिला सुरक्षा को लेकर मिसाल कायम कर रही हैं जिसकी कदर पुलिस अधिकारियों से लेकर स्थानीय नागरिक भी कर रहे हैं।
जैसा की सभी जानते है कि ग्रामीण क्षेत्रों संसाधनों के अभाव व शिक्षा की कमी के कारण महिलाएं और लडकियां सबसे अधिक असुरक्षित हैं। गांवों में महिलाओं को अपने अधिकारों का पूर्ण ज्ञान नहीं होता है और आत्मरक्षा से समन्धित सभी प्रकार के उपायों से भी वह अक्सर अनभिज्ञ रहती हैं। थाना प्रभारी साधना सिंह के द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा से संबंधित सभी उगाये सिखाये जा रहे हैं। इसके पहले वह बानमोर थाने में भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अहम भूमिका निभा चुकी हैं। बानमोर से उनकी विदाई के समय स्थानीय निवासी रो पड़े थे। एक ईमानदार छवि रखने वाली यह पुलिस ऑफिसर एस पी आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रही है। उनके कार्यों की सराहना यहां भी की जा रही है। साधना सिंह कुशवाह के यह सभी कारनामे एक दिन मिसाल बनकर सबके सामने आयेंगे।
