आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 2 सहायिकाओं की सेवा समाप्त, 17 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित 7 स्व सहायता समूह पर कार्यवाही | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 2 सहायिकाओं की सेवा समाप्त, 17 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित 7 स्व सहायता समूह पर कार्यवाही | New India Times

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना झाबुआ अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला झाबुआ आर एस बघेल के मार्गदर्शन में एवं प्रभारी एसडीएम झाबुआ  सत्यनारायण दर्रों के निर्देशन में परियोजना अधिकारी प्रियंका भंडारी एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों द्वारा सतत निरीक्षण किया गया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 2 सहायिकाओं की सेवा समाप्त, 17 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित 7 स्व सहायता समूह पर कार्यवाही | New India Times

जिसमें परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों के निरीक्षण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के अनुपस्थित रहने व नियमित रूप से केंद्रों का संचालन न करने, विभाग की केंद्र पर सेवाएं न देने, इसके साथ ही विभाग की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना का लाभ हितग्राहियों को न देने, भारत शासन के एप्लिकेशन पोषण ट्रैकर एप में कार्य न करने व कुपोषित बच्चों का प्रबंधन, निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने आदि का विधिवत संचालन न करने के कारण कड़ी कार्यवाही करते हुए श्रीमती प्रिया सरोलकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बाबेल कंपाउंड वार्ड 09 की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 2 सहायिकाओं की सेवा समाप्त, 17 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित 7 स्व सहायता समूह पर कार्यवाही | New India Times

साथ ही सेक्टर पर्यवेक्षक के निरीक्षण में छः माह से बिना किसी पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने के कारण मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुमी डामोर ग्राम उमरिया दरबार, आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती अनिता गुंडिया ग्राम मेहंदीखेड़ा और सहायिका श्रीमती कमीला डामोर उमरिया सालम की भी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

इसके साथ ही योजनाओं का विधिवत संचालन न करने आंगनवाड़ी केंद्र के रिकॉर्ड का संधारण न करने पर 17 आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं का 3 से 15 दिवस का मानदेय राजसात करने की कार्रवाई की गई है। अच्छी गुणवत्ता का अथवा नाश्ता खाना वितरण नहीं किए जाने के कारण 7 समूहों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किए गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.