संत रामपाल महाराज जी के सत्संग में एक और दहेज मुक्त शादी संपन्न | New India Times

इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

संत रामपाल महाराज जी के सत्संग में एक और दहेज मुक्त शादी संपन्न | New India Times

खबर गुना जिले के आरोन तहसील से है 7 जुलाई 2024 दिन रविवार को संत रामपाल महाराज जी के गुना जिले में निवास रथ अनुयायियों ने आरोन तहसील के सियाराम कॉलोनी लवकुश मैरिज गार्डन में संत रामपाल महाराज जी का टीवी एलईडी के माध्यम से एक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया था जिसकी विशेषता यह रही की सत्संग में गुरु वाणी से राधेश्याम दास ग्राम पीपरोदा खुर्द तहसील गुना वह रानी दासी सियाराम कॉलोनी आरोन तहसील आरोन की बिना आडंबर बिना बैन्ड बाजे के बिना किसी दिखावे के संत रामपाल महाराज जी के सत्संग में गुरु वाणी से एक साध्बिक शादी जिसे गुरबाणी में रमैणी बोलते हैं संपन्न कर ली गई है। वर्तमान जमाने में अगर शादी की बात करें तो माता-पिता चार या पांच वर्ष पहले से अपने बेटा बेटी की शादी के लिए चिंतित हो जाते हैं लाखों रुपए कर्जा लेकर अपनी बेटी को खुश करने के लिए शादी करते हैं और कई जगह देखने को मिलता है कि उस बेटी की शादी में चार-पांच लाख रुपए लगाए जाते हैं।

संत रामपाल महाराज जी के सत्संग में एक और दहेज मुक्त शादी संपन्न | New India Times

उस बेटी को बहुत दुख  देखने को मिलते सास नंनद के ताना सुनना पड़ता है कि तेरे बाप ने क्या दिया इतना देने के बाद भी लेकिन संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों का कहना है जिनकी शादी हुई है राधेश्याम दास और रानी दासी से जब हमारे खास बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि हमारा एक भी पैसा नहीं लगा सिर्फ हम सत्संग में आए या सारी व्यवस्था संत रामपाल जी महाराज हमारे गुरुदेव जी की तरफ से थी हम यहां आए और मात्र 17 मिनट की आरती जो की 33 करोड़ देवताओं की स्थुति की जाती है हमारे गुरुदेव के द्वारा वह चलाई गई और हमारी बिना देहज बिना किसी खर्चे के शांतिपूर्ण तरीके से यह शादी संपन्न कर ली गई है और हम हमेशा हमारे गुरुदेव की आज्ञा अनुसार चलकर हमारे जीवन को सफल करेंगे कहने का मतलब ब्याव शादी में संत रामपाल महाराज जी के यहां एक भी पैसा खर्च नहीं होता वर्ष में ऐसी हजारों शादियां कराई जाती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.