7 वर्ष के मासूम बच्चे की पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या, आस पास के इलाके में फैली सनसनी | New India Times

सैय्यद मुजीबुद्दीन, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ,  ​7 वर्ष के मासूम बच्चे की पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या, आस पास के इलाके में फैली सनसनी | New India Timesयवतमाल ज़िले के ढाकणी गांव के आश्रम स्कूल में पढने वाले 7 साल के एक मासूम बच्चे की पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबीक संदीप शळके आयु 7 वर्ष आआश्रम स्कूल में पहली क्लास में पढता था। संदीप शेळके अचानक हॉस्टल से लापता हो गया था जिसकी तलाश जारी थी कि इसी दरमियान आज संदीप की लाश शहर से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर पत्थर से कुचली हुई नज़रईआई जिसे देखकर गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया और हत्या का मामला दर्ज हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।​7 वर्ष के मासूम बच्चे की पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या, आस पास के इलाके में फैली सनसनी | New India Timesमासूम बच्चे को निर्मम हत्या से आश्रम स्कूल के दूसरे सभी बच्चों में खौफ का माहौल पैदा हो गया है, साथ ही गांव में रहेने वाले लोगों में भी गम व गुस्से का माहौल है। आखिर इस मासूम का खून किसने और क्यूं किया यह अभी मोअम्मा बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article