शुद्ध आहार मिलावट पर चलाया गया वार अभियान, जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शुद्ध आहार मिलावट पर चलाया गया वार अभियान, जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही | New India Times

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जिले में विभागीय अधिकारियों ने लगातार दो दिन कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में मिलावटी पनीर और अन्य खाद्य पदार्थ नष्ट करवाए। खाद्य सुरक्षा आयुक्त खाद्य सुरक्षा इकबाल खान के निर्देश पर अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा संयुक्त आयुक्त एस एन धौलपुरिया के सुपरवीजन में केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा धौलपुर में की इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंतीलाल मीणा केन्द्रीय दल और स्थानीय टीम ने मिलकर जिले के रीको औद्योगिक क्षेत्र में अजंता मिल्क फूड्स प्राइवेट लिमिटेड  के यहां से अवधि पार 1 हजार किलोग्राम होल मिल्क पाउडर 50 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर एवं वर्ष 2018 के पुराने एक्सपायरी केमिकल रीजेंट को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत दो नमूने पनीर व चीज के लिए गए जिन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला भिजवाया गया है।

इसी क्रम में शास्त्री डेयरी उर्फ दीपू पनीर उद्योग चोपड़ा मंदिर के पास से मिलावटी पनीर का नमूना लिया गया। पाम आयल व  सेपरेटा दूध से बनाया गया 800 किलोग्राम मिलावटी पनीर मौके पर ही नष्ट करवाया गया जानकारी में आया कि यह पनीर 160  रुपए प्रति किलो की दर से जयपुर आगरा और आस पास के इलाके में सप्लाई किया जाता था। इसके अलावा भोले बाबा मिल्क फूड्स प्राइवेट लिमिटेड रीको औधोगिक क्षेत्र से कृष्णा और धौलपुर फ्रेश घी के दो नमूने,बटर तथा डेयरी व्हाइटनर के चार नमूने लेकर जांच हेतु लेकर प्रयोगशाला भिजवाए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article