कहलगांव पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, अवैध संबंध के कारण हुई थी श्रवण की हत्या | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT; ​कहलगांव पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, अवैध संबंध के कारण हुई थी श्रवण की हत्या | New India Timesबिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल के शिवनारायणपुर किशनदासपुर मार्ग पर सड़क किनारे पिछले दिनों एक अज्ञात युवक का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान ओरियप गांव के श्रवण मंडल के रूप में हुई थी। अपराधियों ने श्रवण के चेहरे और सर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी थी और हत्या ना लगे इसके लिए घटनास्थल पर ही मृतक की मोटरसाइकिल उसके पैर पर रख दिया था ताकी लोगों को यह लगे कि श्रवण की हत्या नहीं हुई बल्कि दुर्घटना में उसकी मृत्यु हुई है।

DSP रामानंद कुमार कौशल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि, मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल और लगातार अनुसंधान एवं समीक्षा के बाद यह सारी बातें सामने आई हैं। 
घटना के बाद मृतक की पत्नी नर्मदा देवी कहलगांव (शिवनारायणपुर) थाना कांड संख्या 534 /17 दिनांक 28- 9-17 धारा 302 /120 बी/ 201 / 34 अंतर्गत पारिवारिक विवाद के कारण मृतक के भाई बहनोई एवं अन्य परिजनों के विरुद्ध कांड दर्ज कराया।
पुलिस ने जांच में पाया कि, मृतक श्रवन कुमार का संबंध गांव के ही एक लड़की से था। लडकी ओरियप गांव की रहने वाली है , जिसकी दूसरी शादी शिवनारायनपुर थाना के रमजानीपुर गांव के जितेंद्र प्रसाद यादव के साथ हुई है हालांकि जितेंद्र पहले से ही शादीशुदा है। जितेंद्र के मना करने के बावजूद भी महिला श्रवण से लगातार निरंतर संपर्क में रही। जिसके कारण जितेंद्र और उसके पत्नी के बीच कलह हमेशा बनी रही।​​कहलगांव पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, अवैध संबंध के कारण हुई थी श्रवण की हत्या | New India Timesपत्नी की हरकतों से तंग आकर इससे निजात पाने के लिए अंत में जितेंद्र ने योजनाबद्ध तरीके से श्रवण को अपने रास्ते से हटाने का चाल चला एवं इसी के तहत जितेंद्र ने अपनी पत्नी गुड्डी को ओरियप से बिशनपुर अपने घर विक्रमशिला लाया। जितेंद्र ने योजनाबद्ध तरीके से घटना के दिन गुड्डी से फोन करवा कर श्रवण को गुड्डी के ननिहाल भवानीपुर गांव बुलवाया और अपने सहयोगी चालक भगवान यादव एवं मुनीलाल चौरसिया के साथ मिलकर हत्या कर दी और लाश को घटनास्थल पर फेंक दिया तथा मृतक का मोटरसाइकिल उसके पैर पर यह दिखाने के लिए रख दिया कि, मृतक श्रवण कुमार की हत्या नहीं हुई बल्कि दुर्घटना में उसकी मृत्यु हुई है। 

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने अभियुक्त जितेंद्र प्रसाद यादव (पिता विद्यानंद यादव) , मुनीलाल चौरसिया , (पिता भुवनेश्वर चौरसिया ), भगवान यादव (पिता राघो यादव) , गुड्डी कुमारी ( पति जितेंद्र प्रसाद यादव) सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.