पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ जिला धार द्वारा लालबाग परिसर धार में बैठक आयोजित की गई। अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर विगत 14/15 साल से संघर्षरत हैं। अतिथि शिक्षक संघ की बैठक में प्रमुख मुद्दे नवीन अतिथि शिक्षक भर्ती में पुराने अतिथि शिक्षक को प्राथमिकता, अतिथि शिक्षकों के वेतन संबंधित मुद्धा, अतिथि शिक्षकों के अनुभव प्रमाण-पत्र से संबंधित समस्या को लेकर सहायक आयुक्त महोदय एवं शिक्षा अधिकारी महोदय को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया। इसके साथ ही समस्त अतिथि शिक्षकों को 22 तारीख को भोपाल में आयोजित आन्दोलन में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पुरोहित,अजय मांडलिक सर, जिला कार्यकारणी सदस्य गंगवाल सर संभागीय उपाध्यक्ष सचिन प्रजापत, रतनलाल मारू, तुफान सिंह चन्देल, अरविंद राठौर, कमलकिशोर चौबे, पुर्णिमा शर्मा, दीपमाला अग्निहोत्री, सोनाली ठाकुर आदि अनेक अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।
