जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया नामांकन स्थलों का निरीक्षण | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया नामांकन स्थलों का निरीक्षण | New India Times जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) संजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने सदर तहसील में नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नामांकन के लिए आये प्रत्येक प्रत्याशी एवं समर्थकों की गहन जांच की जाये। प्रत्याशी के साथ 05 लोगों से अधिक नामांकन स्थल पर न जायें। नामांकन स्थल पर मोबाइल, ज्वलनशील वस्तु एवं शस्त्र लेकर जाना पूर्णतयः प्रतिबन्धित है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नियम कानून का सख्ती से पालन किया जाये। उन्होंने नामांकन स्थल से 100 मीटर के अन्दर चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतयः प्रतिबन्ध लगाने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने डिग्री कालेज चैराहे पर बेरीकेटिंग लगाने के निर्देश दिये। सुरक्षा के दृष्टिगत उन्होंने पुलिस अधिकारियों को डी0एफ0एम0डी0 एवं फ्लेक्सिवल बैरियर लगाने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article