अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

महानगर कांग्रेस कार्यालय पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि की अध्यक्षता में भारत रत्न आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की 33 वीं पुण्य तिथि बड़े ही सादगी के साथ मनाई गई। बैठक में राजीव गांधी अमर रहे नारो के बीच में अपना संबोधन करते हुए विक्रम बाल्मीकि ने कहा कि राजीव गांधी जी संपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे उनके ही कार्यकाल में संचार क्रांति का उदय हुआ वह संचार क्रांति के जनक थे। उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे श्रीमती सोनिया गांधी आदरणीय राहुल गांधी श्रीमती प्रियंका गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर महानगर कांग्रेस कार्यालय पर सौरभ दीक्षित एवं राजेश सैनी ने साथियों सहित कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली और उन्हें कांग्रेस पटका एवं फूल माला पहनकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार रावत, काशन रिजवी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री राजीव गांधी जी ने युवाओं को मताधिकार 21वर्ष से घटकर 18 वर्ष किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राहुल अरोड़ा सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के नव नियुक्त प्रदेश सचिव अमित पाठक सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सचिव चकलेश्वर सिंह का पटका माला पहनकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज गौड़ ने किया कार्यक्रम में उपस्थित सर्वश्री विनोद शर्मा पार्षद संतोष पाठक पार्षद अबरार हुसैन पार्षद पुनीत बघेल पार्षद मुन्ना मलिक जिलानी कादरी, अनवर फारुकी आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।
