महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ का धरना 17वें दिन भी रहा जारी | New India Times

दया शंकर पाण्डेय, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT; ​​महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ का धरना 17वें दिन भी रहा जारी | New India Timesउत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी संघ गिरीश पाण्डेय गुट की जिलाध्यक्षा माधुरी सिंह, आंगनवाड़ी संघ की संडवा चण्डिका ब्लाक की अध्यक्षा रेखा शुक्ला की मेहनत रंग ला रही है। कचेहरी प्रतापगढ़ में अपने मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर प्रदेश संगठन गिरीश पांडेय के आह्वान पर आंगनवाड़ी संघ का धरना 17 वें दिन भी जारी रहा।

जनपद के सभी विकास खण्ड क्षेत्रों पर तैनात आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों की भागीदारी से चल रहे धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्षा द्वारा किया जा रहा है। धरने को सम्बोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्षा रेखा शुक्ला ने कहा कि उनकी मांगों पर प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। अभी तक जनपद के किसी भी अधिकारी ने इस तरफ देखने की जहमत तक गवारा नहीं किया है। बुधवार से जनपद के सभी बिकास खण्डों से हमारी आंगनवाड़ी कार्यक्रत्रियां सहायिका एकत्रित होकर सैकड़ों की संख्या में आईं। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article