अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिडं पुलिस ने धरपकड अभियान के तहत एक बीस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस गिरफ्त में आया यह बदमाश भीम यादव भिंड जिले का नामचीन बदमाश है। इस पर तीन हत्याओं औऱ एक हत्या के प्रयास सहित 10 अपराध दर्ज हैं।
यह बदमाश बीती 17 फरवरी को एक पुलिस के होमगार्ड सैनिक राजेन्द्र प्रसाद यादव की हत्या कर फरार हो गया था। हत्या में सामिल 8 लोगों को तो पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन भीम यादव पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। आईजी चम्बल द्बारा उस पर बीस हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। कल जब मौ थाना इलाके में अपने एक रिश्तेदार के यहां छुपे होने की सूचना मुखबिर के जरिये पुलिस को मिली तो पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया औऱ उसके कब्जे से एक तीन सौ पन्द्रह बोर की लायसेंसी बन्दूक भी जप्त कर ली जिस को हत्या में प्रयुक्त किया गया थ हालांकि पुलिस आरोपियों के पकडने की कार्यवाही को अपनी बडी कामयाबी बता कर अपनी पीठ थपथपा रही है, लेकिन देखा जाये ती एक महीने में जिले में 10 लोगों की हत्या होने से पुलिस की छवि औऱ कार्य प्रणाली पर लगातार सवालिया निशान लगते रहे हैं।
