अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
म.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता आरिफ मसूद के नेतृत्व में आज मध्य विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कैन्डल मार्च निकाला। कांगेस कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे ‘‘अच्छे दिनों के इंतज़ार में जनता खड़ी क़तार में’’,‘‘नोटबंदी का वार गृहणियों की रसोई पर महंगाई की मार’’,‘‘नोटबंदी का चला वार युवा वर्ग है बेरोज़गार’’आदि नारे लगा रहे थे।कैंडल मार्च लिली टाॅकीज़ चैराहे से प्रारम्भ होकर जहाॅगीराबाद बाजार से शब्बन चैराहे पर समापन किया गया।
इस अवसर पर म.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता आरिफ मसूद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा था कि वो लोग जो बैंकों की लाइन में खड़े हैं वह काले धन का व्यापार करते हैं, मैं निन्दा करता हूं, प्रधानमंत्री जी की आपने हिन्दुस्तान के गरीब आदमी जो एक-एक हफ्ते बैंको की कतार में खड़ा था दो हज़ार रूपये निकालने के लिए आपने उस गरीब आदमी को अपराधी कहा, काला बाजारी कहा, प्रधानमंत्री को इस वक्तव्य के लिये देश की जनता से माफी मांगनी चाहिये।
आगे आरिफ मसूद ने कहा कि नोटबंदी के समय बैंकों से पैसा नहीं मिलने की स्थिति में सौ से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई आज एक साल बीत चुका है। नोटबंदी से जनता को क्या फायदा हुआ प्रधानमंत्री को देश की जनता को बताना चाहिए। क्या काला धन आया?, कितने काले धन वालों को जेल में भेजा गया?, मोदी जी के मित्र विजय माल्या जिनका कर्जा माफ किया गया था वह इंग्लैण्ड में बैठकर क्रिकेट मेच देख रहा है और नोटबंदी की वजह से आज गरीब आम आदमी परेशान है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। नौजवान बेरोज़गार हैं। नौकरियां खत्म हुई हैं, कईं मिलें, फैक्ट्रियां बंद हुई हैं, अर्थव्यवस्था चैपट हुई है। यह सब नोटबंदी के ही परिणाम हैं।
