अरशद आब्दी / विकास बिदुआ, झांसी (यूपी), NIT;
नगर निकाय चुनाव के चलते आज मंगलवार को नगर पलीका परिषद गुरसराय से निर्दलीय उम्मीदवार जयपाल सिंह चौहान उर्फ राजू चौहान ने अपने समर्थकों एवं लाव लश्कर के साथ नामांकन दाखिल किया।
वहीं नगर पंचायत गरौठा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मेहरबान सिंह बुन्देला से एक खास मुलाकात भी की गई जिसमें उनसे नगर पंचायत व जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई । साथ ही भारतीय जनता पार्टी के टिकट के बारे में चर्चा हुई । इसी दौरान एक और प्रत्याशी शेर सिंह राणा भी अपनी क्रांतिकारी विचारधारा के साथ निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोक रहे हैं।
इसके बाद उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी बलधारी सिंह से भी बार्ता की गई जिसमें उन्होंने जनता तथा प्रत्याशियों को पुर्ण सुरक्षा तथा बिना किसी व्यवधान के चुनाव सम्पन्न कराने की बात कहीं।
