रतलाम संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन के लिए अधिसूचना हुआ जारी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रतलाम संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन के लिए अधिसूचना हुआ जारी | New India Times

रतलाम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में रिटर्निंग अधिकारी नेहा मीना ने निर्वाचन की अधिसूचना जारी की। जिसके तहत नामनिर्देशन पत्र रिटर्निंग आफिसर को या श्री अनिल कुमार राठौर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को अभ्यर्थी या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा 18 अप्रैल 2024 से 25 अप्रैल 2024 (गुरूवार) तक (लोक अवकाश दिन से भिन्न) किसी दिन 11:00 बजे पूर्वान्ह और 03:00 बजे अपरान्ह के बीच में न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कक्ष झाबुआ में परिदत्त किये जा सकेंगे, नामनिर्देशन पत्र के प्ररूप पूर्वोक्त स्थान और समय पर अभिप्राप्त किये जा सकेंगे, नामनिर्देशन-पत्र की संवीक्षा के लिए न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कक्ष झाबुआ में 26 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) को 11:00 बजे पूर्वान्ह लिए जायेगे, अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना या तो अभ्यर्थी या उसके प्रस्थापक द्वारा या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा जो अभ्यर्थी द्वारा उसे परिदत्त करने के लिए लिखित में प्राधिकृत किया गया हो,कार्यालय में 29 अप्रैल 2024 (सोमवार) को 03:00 बजे अपरान्ह के पूर्व परिदत्त की जा सकेगी। 13 मई 2024 (सोमवार) को 07:00 बजे पूर्वान्ह और 06:00 बजे अपरान्ह के बीच मतदान होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.