सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT;
खीरों कस्बा क्षेत्र के अंतर्गत अतरहर रोड के किनारे बनी नालियां जाम पड़ चुकी हैं। कई बार सूचना देने के बावजूद भी ग्राम प्रधान सहित खंड विकास अधिकारी इन नालियों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, यही नहीं नालियों में कूड़ा-कचरा इतना जमा हो चुका है कि लोगों के घरों के अंदर पानी भरना शुरू हो गया है। आखिर इन नालियों की सफाई के लिए कौन मेहरबान होगा यह पता नहीं लेकिन इन नालियों से मच्छर की संख्या बढ़ने से डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। सफाई कर्मियों की बात की जाए तो तो खीरों ग्रामसभा के सफाई कर्मी ज्यादातर नदारद ही देखने को मिलते हैं, जिन्हें कई बार हटाया जा चुका है। जिसके चलते नालियां साफ नहीं हो पाती है और लगातार जनता में आक्रोश बना रहता है।आखिर जिले से लेकर गांव तक चलने वाले सफाई अभियान में खीरों कस्बे के अतरहर रोड को सफाई से क्यों वंचित रखा गया है यह पता नहीं लेकिन प्रधान व ब्लाक की लापरवाही साफ देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि जल्द ही सफाई नहीं हुई तो जिले के उच्चाधिकारियो से इसकी शिकायत की जाएगी।
