पुलिस चौकी में छुप कर युवक ने दबंग छात्रों से बचाई जान | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​पुलिस चौकी में छुप कर युवक ने दबंग छात्रों से बचाई जान | New India Timesग्वालियर के पड़ाव थाना अंतर्गत शराब की दुकान के बगल में एक युवक चिकन का स्टॉल लगता है। युवक के सामने कुछ लड़के एक बच्चे को पीट रहे थे। युवक ने बच्चे को बचाया तो होस्टल के लड़कों ने उसकी मारपीट शुरू कर दी। चिकन स्टॉल वाला युवक अपनी जान बचा कर भागा।​पुलिस चौकी में छुप कर युवक ने दबंग छात्रों से बचाई जान | New India Timesलगभग आधा किलोमीटर तक भागने के बाद मदद के लिये फूलबाग पुलिस चौकी पहुंचा लेकिन चौकी खाली थी, कोई पुलिस कर्मी वहां नहीं था, तब युवक ने खुद को चौकी के अंदर बन्द कर लिया और अपनी जान बचाई। फिर भी दबंग लड़के उसके पीछे पड़े रहे। राहगीरों ने इसकी सूचना 100 डायल को फोन पर दी, 100 डायल को देखकर देखकर लड़के भाग निकले।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article