थाना छोला पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को गिरफ़्तार कर 10,000 रुपये क़ीमती करीब 100 लीटर देशी शराब की बरामद | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना छोला पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को गिरफ़्तार कर 10,000 रुपये क़ीमती करीब 100 लीटर देशी शराब की बरामद | New India Times

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन 04 श्री सुन्दर सिंह कनेश एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 04 श्री मलकीत सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा श्री सुजीत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना छोलामंदिर सुरेशचन्द्र नागर व उनकी टीम को थाना छोलामंदिर क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था।

01.04.24 को मुख़बिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि विहारी कालोनी शिवनगर छोलामंदिर में एक झुग्गी में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखी हुई है प्राप्त मुखबिर सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर मुखबिर द्वारा बताये हुये विहारी कालोनी शिवनगर पहुँचे जहां मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर एक झुग्गी दिखी झुग्गी के भीतर देखा जो एक लड़का उम्र करीबन 21 साल दिखा जो पुलिस को अपनी झुग्गी में घुसते देख भागने का प्रयास किया जिसे स्टाफ की मदद से पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछा जो अपना नाम अर्जुन उंटवार (कुचवंदिया) पिता उदय उम्र 20 साल निवासी विहारी कालोनी छोलामंदिर भोपाल होना बताया, जिसे मुखबिर की सूचना से अवगत करा कर झुग्गी की तलाशी ली गई जो झुग्गी में 11 पेटी देशी मदिरा मिली प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वाटर शराब पाई गई, उक्त शराब के संबंध में पकड़े गये लड़के से पूछताछ की गई जिसने बताया कि उक्त शराब को स्वंय द्वारा विक्रय करने के लिये एकत्रित की गई थी, आरोपी अर्जुन का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधि. का दण्डनीय पाया जाने से कुल 99 वल्क लीटर शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 191/24 धारा 34(2) आबकारी अधि. पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

कार्यप्रणालीः- आरोपी पुराने कपड़ों को बेचने का काम करता है जो पुराने कपड़ों के बंडल में शराब को छुपाकर लाता है तथा अपनी झुग्गी में रखकर बेचता है।

आरोपी की जानकारीः- 1- अर्जुन उंटवार पिता उदय उम्र 20 साल निवासी विहारी कालोनी शिवनगर छोलामंदिर भोपाल।

सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी सुरेशचन्द्र नागर, उप निरी. महेश सरेयाम, उनि शिवेन्द्र मिश्रा आर भरत शर्मा, आर मुकेश गुर्जर, आर मंदीप जाट की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.