भिंड ज़िले के सभी अनुभागों में राजस्व एवं पुलिस द्वारा संयुक्त "भूमि विवाद निराकरण शिविरों" का हुआ आयोजन  | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​भिंड ज़िले के सभी अनुभागों में राजस्व एवं पुलिस द्वारा संयुक्त "भूमि विवाद निराकरण शिविरों" का हुआ आयोजन  | New India Timesभिंड ज़िले के सभी अनुभागों में राजस्व एवं पुलिस द्वारा संयुक्त “भूमि विवाद निराकरण शिविरों” का आयोजन किया गया । शिविर का मुख्यतः उद्देश्य भूमि विवादों के कारण उभय पक्ष के मध्य होने वाले अपराधों में कमी लाने है । शिविर में भूमि संबंधी विवादों के गंभीर प्रकरणों का निराकरण किया गया । इस संबंध में कलेक्टर श्री इलैया राजा टी द्वारा पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों द्वारा शिविर हेतु प्रकरण चिन्हित कर संबंधितों को पूर्व से ही सूचना देकर बुलाने तथा मामलों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए थे ।इस अवसर पर विभिन्न अनुभागों में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस , अनुविभागीय दंडाधिकारी, संबंधित तहसीलदार सहित थानों के थाना प्रभारी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे । शिविर हेतु पूर्व से ही विवादित स्थल का राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे । शिविर में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 133, 145 तथा भू-राजस्व संहिता की धारा 250 के विवादित प्रकरणों को भी लिया गया ।शिविर प्रातः 11 बजे से पूरे दिन संचालित रहे । कलेक्टर इलैया राजा टी तथा पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे द्वारा भिंड तथा मेहगांव के शिविरों में भाग लेकर उनका निरीक्षण किया गया तथा समस्याओं का निराकरण किया । भिंड अनुभाग का शिविर एसडीएम कार्यालय में लगाया गया था जहां एसडीएम संतोष तिवारी, सीएसपी वीरेंद्र सिंह तोमर एवं अनुविभागीय अधिकारी मुख्यालय राकेश छारी सहित सभी राजस्व अधिकारी तथा पुलिस थाना प्रभारी उपस्थित थे । भिंड के शिविर में 28 प्रकरणों में उभय पक्षों की सुनवाई की गई जिनमे से 11 प्रकरणों का निराकरण किया गया । लहार में शिविर मंगलम मैरिज गार्डन में आयोजियत किया गया । शिविर में अनुविभगीय दंडाधिकारी मुकेश शर्मा , अनुविभगीय अधिकारी पुलिस राजीव चतुर्वेदी, तहसिलदात प्रदीप मिश्र सहित सभी नायब तहसीलदार, राजस्व निरिक्षक, थाना प्रभारी तथा पटवारी उपस्थित थे । शिविर में भूमि विवाद के 59 प्रकरण रखे गए जिनमे से गंभीर प्रकृति के 15 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा अन्य के निराकरण हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया और निराकरण की प्रक्रिया प्राम्भ की गई । अटेर में तहसील में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चिन्हित अति गंभीर 10 प्रकरणों को लिया गया जिसमें 02 प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा शेष प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया प्राम्भ की गई । शिविर में संयुक्त कलेक्टर सुनील शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस इंद्रवीर सिंह भदौरिया, तहसीलदार साहिर खान सहित सभी राजस्व तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.