कांग्रेस कार्यकर्ता को दिलाई भाजपा की सदस्यता, भाजपा की जनहित हितैषी योजनाओं से हुए प्रभावित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस कार्यकर्ता को दिलाई भाजपा की सदस्यता, भाजपा की जनहित हितैषी योजनाओं से हुए प्रभावित | New India Times

भारतीय जनता पार्टी की जन हितैषी योजनाओं से प्रभावित होकर शनिवार को कांग्रेस छोड़ आए कार्यकर्ताओं को नेपानगर मंडल के भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने की सहमति पर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। जिसमें भाजपा के बुरहानपुर पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष सुनिल वाघे शामिल हुए। पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष सुनिल वाघे ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा नेपानगर मंडल की बैठक को संबोधित किया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से रूबरू चर्चा की। नेपानगर वार्ड क्रमांक 21 से कांग्रेस के मनोज पाटिल सहित अन्य कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदयस्ता दिलाई गई। इस अवसर मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंग चौहान, वरिष्ठ नेता मनोज माहेश्वरी, संतोष राखोंडे, शंकर चौहान, राहुल यादव, राहुल चौहान, रितेश वर्मा, योगेश महाजन, प्रदीप पाटिल, जितेंद्र वारुले, मुकेश पटेल, संजय रोडे, संतोष राखोंडे, रविन्द्र लोनारे, रविंद्र जाधव, प्रकाश पवार व पार्टी के वरिष्ठ युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article