रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आगामी त्यौहारों होली धुरेंडी, सबेकद्र को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और इन त्योहारों पर आदर्श आचार संहिता का पालन करने की जानकारी प्रशासन ने सभी धर्म प्रेमी को दी। सभी ने अपने-अपने विचार रखकर त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से आचार संहिता का पालन करते हुये मनाने की आम सहमती बनाई।इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजीव नेमा, थाना प्रभारी प्रेमलाल यादव,नगर पालिका अध्यक्ष किरण खातरकर, सीएमओ डीपी खांडेकर, पार्षद सोहन चौहान, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष, मंदिर समिति के अध्यक्ष, मस्जिद कमेटी के सदर गणमान्य नागरिक, पत्रकार उपस्थित रहे। नगरपालिका द्वारा सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, जल व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई।
