शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए स्टाफ नर्स व एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए स्टाफ नर्स व एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण | New India Times

शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से जनपद की समस्त प्रसव इकाइयों पर तैनात स्टाफ नर्स व एएनएम को जिला महिला चिकित्सालय में प्रशिक्षित किया गया। 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें 10 बैच प्रशिक्षित किए गए हैं। प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता के साथ सीएमएस डॉ ज्योति मेहरोत्रा भी मौजूद रहीं।

शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए स्टाफ नर्स व एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण | New India Times

डीएमएचसी लल्ला सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। जिसका शुभारंभ सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने 8 फरवरी को किया था। प्रशिक्षण में कुल 10 बैच को प्रशिक्षित किया गया है। जिनमें 228 प्रतिभागियों ने नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत दो-दो दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है। 147 स्टाफ नर्स व 81 एएनएम को प्रशिक्षित किया गया है। यह प्रशिक्षण राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिशु मृत्यु दर को कम करने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही शासन की मनसा के अनुरूप कार्य किया जा सकेगा। डीएसएस डॉ रवि प्रकाश गुप्ता, डीएनएस प्रज्ञा शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article