मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ग्राम झिरी स्थित ईस्वम एकेडमी ऑफ टेक्निकल एण्ड जनरल एज्युकेशन बुरहानपुर के अधीन संचालित प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टिट्युट ऑफ मेड़िकल एण्ड़ टेक्निकल साइंसेस बुरहानपुर के नर्सिंग विभाग में सत्र 2021-22 में प्रवेशित जी.एन.एम. प्रथम वर्ष के विद्यार्थीयों का परीक्षा परिणाम मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल गोपाल द्वारा घोषित किया गया है, जिसमें संस्था का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिस में अधिकांश विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। महाविद्यालय के जी.एन.एम. प्रथम वर्ष के विद्यार्थी राकेश अजनारे ने 83.8ः अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान छात्रा कु. पद्मजा ठुबे ने 79% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं छात्रा कु. दिव्या जमरे एवं कु. राखी नार्वे ने 76.8ः अंक प्राप्त संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जी.एन.एम. प्रथम वर्ष के उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम की उपलब्धि पर समस्त विद्यार्थीयों को संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री अनिल जैन, सचिव श्री अमित मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे, प्राचार्य सैय्यद आसिफ अली, डॉ. जैनुद्दीन अली नर्सिंग विभाग के प्रभारी प्रिन्यु थॉमस, शैलेन्द्र उपाध्याय, अश्विनी चौधरी, मयुर पाटील, प्रिया नवग्रहे एवं समस्त स्टॉफ ने शुभकामनाएं दी हैं।
