कंप्यूटर खराब है, नहीं मिलेगा 2012 से पहले का डेटा, जब  इंजीनियर आएगा तब मिलेंगे ज़रूरी कागज़, वाह रे 'शासन आपके द्वार पर'... | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

कंप्यूटर खराब है, नहीं मिलेगा 2012 से पहले का डेटा, जब  इंजीनियर आएगा तब मिलेंगे ज़रूरी कागज़, वाह रे 'शासन आपके द्वार पर'... | New India Times

राज्य सरकार में शामिल तीनों दल शिवसेना (शिंदे) भाजपा और NCP(AP) ने अपनी अपनी पार्टियों के प्रचार के लिए सरकारी खजाने से हर जिले में करीब पांच पांच करोड़ खर्च कर शासन आपके द्वार पर इस कार्यक्रम का आयोजन कराया। नेताओं की झूठी रईसी की सेवा में गरीब जनता का सैकड़ों करोड़ रुपया पानी की तरह बहा दिया गया। आज हम आपको भाजपा नेता गिरीश महाजन के गृह नगर जामनेर से एक मज़ेदार समस्या से अवगत कराते हैं। सब रजिस्ट्रार कार्यालय जहां राजस्व विभाग से संबंधित लेन देन के व्यवहार पंजीकृत किए जाते हैं वहां का एक कंप्यूटर पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है। इस कंप्यूटर में 2012 के पहले का सारा डेटा सुरक्षित है। इसी डेटा से दी जाने वाले तमाम दस्तावेजों की कॉपीस मांगकर्ताओं को देने से केवल इसलिए रोकी गई है क्योंकी कंप्यूटर खराब होकर बंद पड़ा है। आवेदक ऑफिस के चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो चुके हैं। जवाब में चपरासी की ओर से बताया जाता है कि पुणे से इंजीनियर आएगा, कंप्यूटर को दुरुस्त करेगा, कंप्यूटर शुरू होगा तब जाकर दस्तावेजों की कॉपीज मिलेगी। कितनी खेदजनक बात है की सरकार में शामिल एक वजनदार मंत्री के गृह नगर में एक दफ़्तर का कंप्यूटर सरकार से रिपेयर नहीं हो पा रहा है। गनीमत है इलेक्टोरल बॉन्ड केस में यूनिक नंबर के मसले पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से बार बार डांट फटकार की आदत पाल चुकी SBI ने कंप्यूटर खराब है रिपेयर करेंगे तब जानकारी देंगे ऐसी कोई दलील नहीं दी। लोग मांग कर रहे हैं कि बिगड़ा हुआ कंप्यूटर दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाए और विकसित भारत के चुनावी नारे की लाज भी रखी जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article