श्री प्रजापति सामूहिक विवाहोत्सव का कुम्भ कलश पर दीपप्रज्जलित कर किया शुभारंभ | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

श्री प्रजापति सामूहिक विवाहोत्सव का कुम्भ कलश पर दीपप्रज्जलित कर किया शुभारंभ | New India Times

यशोदा पार्क में श्री प्रजापति समाज सेवा समिति,  के तत्वावधान में आयोजित उन्तीसवाँ  प्रजापति सामूहिक विवाहोत्सव का श्याम सिंह अहेरिया पूर्व विधायक एवं समिति के पदाधिकारियों के द्वारा कुम्हार की अपनी उत्पत्ति विज्ञान से जुड़े हुए कुम्भ कलश के ऊपर दीपप्रज्जलित कर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम श्री प्रजापति समाज सेवा समिति संस्था के अध्यक्ष कमल सिंह प्रजापति की अध्यक्षता में 16 जोड़े अपनी गृहस्थी में खुशी खुशी प्रवेश करें इसके लिए समिति पदाधिकारियों  के द्वारा घर गृहस्थी का सामान कूलर पलंग 51 बर्तन रजाई गद्दा सोने चांदी के सात जेवरात लड़की को देकर सम्मान सहित विदा किया गया। संस्था अध्यक्ष कमल सिंह गोला व पदाधिकारियों के द्वारा सभी को दहेज रहित विवाह करने की दिलाई शपथ।

वर पक्ष एवं बधु पक्ष के सभी लोगों के लिए भोजन व्यवस्था को सुदृढ किया गया। इसी क्रम में आने वाले सभी अतिथिओं का संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर पटका उढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक अनिल कुमार प्रजापति के द्वारा किया गया।

संरक्षक मण्डल के सेठ पातीराम राजौरिया समाजसेवी,हुकुम सिंह गोला शिवराम प्रजापति अनिल कुमार प्रजापति बाबूलाल गोला राम कुमार गोला पूर्व सभासद राम जीत गोला पत्रकार कृष्ण मुरारी गोला वरिष्ठ पत्रकार विष्णु कुमार सोनू गोला ठाकुर गोला आनन्द गोला अमित गोला दाऊजी गोला सुभाष गोला ज्ञानसिंह गोला आकाश गोला सहित हजारों की संख्या में प्रजापति समाज के लोग विवाहोत्सव के मांगलिक कार्यक्रम में वर वधु को आशीर्वाद देने हेतु उपस्थित रहे।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.