अरशद आब्दी / सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT;
प्रेम नगर की हाट में एकादशी के पर्व को लेकर सोमवार को गन्ने की बिक्री जमकर हुई। इस बार गन्ना महंगा होने के बावजूद इस पर्व को मनाने वाले लोगों ने इसकी खूब खरीदारी की। आस पास गांवों के किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में गन्ना लेकर आए थे। शहर में कई स्थानों पर गन्ने के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए थे।
एकादशी के पर्व पर पूजन में गन्ने का बड़ा महत्व होता है। गन्ने के बिना पूजा अधूरी समझी जाती है, जिससे इस पर्व पर गन्ने की बिक्री खूब होती है। सोमवार को शहर में कई स्थानों पर गन्ना जमकर बिका। इस बार छोटा गन्ना भी दस रुपये का था। अच्छा गन्ना पंद्रह रुपये तक का बिक रहा था। इस बार मंहगाई थी, लेकिन खरीदारों के उत्साह में किसी तरह की कमी नहीं थी। शहर के आसपास गांवों से किसान गन्ना लेकर आए थे। शाम तक गन्ना खरीदने के लिए लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली।
