भोपाल में बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भोपाल में बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद | New India Timesभोपाल के थाना हनुमानगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर पकड़ कर उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

हनुमानगंज थाना पुलिस ने मीडिया को बताया कि कल सोमवार रात वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को हिरासत में लिया गया है। आरोपी की पहचान राकेश परतेती पिता राम परतेती उम्र 23 वर्ष निवासी मकान नम्बर 16 जनता कालोनी के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास से चुराई गई होंडा शान मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उसने यह मोटरसाइकिल हबीबगंज इलाके से चुराई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.