ग्वालियर जिले में भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​ग्वालियर जिले में भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई | New India Timesपूरे देश के साथ ग्वालियर जिले में भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती आज 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी। इस अवसर पर “रन फ़ॉर यूनिटी” का आयोजन हुआ।

आज मंगलवार की सुबह थीम रोड पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर  पूर्व मंत्री एवं विधायक  नारायण सिंह कुशवाह, मेयर विवेक नारायण शेजवलकर सहित जिले के कई अफसर मौजूद थे। 
थीम रोड से शुरू हुई रन फॉर यूनिटी अचलेश्वर, जयेंद्र गंज और दीनदयाल मॉल रोड होते हुई वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंची और यहीं पर दौड़ का समापन हुआ। रन फॉर यूनिटी में शहर के खिलाड़ी, सुरक्षा बलों के जवान, छात्र-छात्राएं, आनंदम कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शहरवासी  शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.