गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

शासकीय चिकित्सा महा विद्यालय दतिया में दिनांक 13 से 15 मार्च 2024 तक राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन AMUMCON 2024 का आयोजन किया जा रहा है। यह Mid Term multi-disciplinary सम्मेलन है जिसमें 13 मार्च को आई सी एम आर बडोनी में Himedia कंपनी के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें BASIC MOLECULAR TECHNIQUES के विषय में मेडिकल एवं शोध विद्यार्थियों को सिखाया जाएगा। मेडिकल के जन सम्पर्क अधिकारी डा मुकेश शर्मा द्वारा बताया गया कि दिनांक 14 एवं 15 मार्च को प्रदेश एवं देश के विभिन्न मेडिकल कालेज से चिकित्सा शिक्षक एवं मेडिकल के स्नातकोत्तर विद्यार्थी, अतिथि शिक्षक एवं चिकित्सक अपने शोध पत्र एवं व्याख्यान देंगे। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में राष्ट्रीय स्तर का यह प्रथम सम्मेलन अधिष्ठाता डॉक्टर दिनेश उदैनियाँ के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है, Association of Medical Updates के तत्वाधान में यह आयोजित हो रहा है जिसके अध्यक्ष डॉक्टर आशीष शर्मा है। इसमें दतिया एकेडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स के अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप उपाध्याय का पूर्ण सहयोग मिला है। सम्मेलन के सहसंयोजक डॉक्टर राजेश गुप्ता एवं डॉक्टर अपरूप दास एवं डॉ अभिषेक शर्मा Organising chairperson, डॉ निधि शर्मा organising secretary है।

