भोपाल स्टेशन पर अवैध वेण्डरों के खिलाफ हुई कार्यवाही | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल स्टेशन पर अवैध वेण्डरों के खिलाफ हुई कार्यवाही | New India Times

रेल यात्रियों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगातार औचक निरीक्षण कर अवैध वेण्डरों पर नज़र रखी जा रही है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 20.02.2024 को भोपाल स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक श्री सौरभ कटारिया की मौजूदगी में पर्यवेक्षक कर्मचारियों द्वारा औचक निरीक्षण कर अवैध वेण्डरों के विरुद्ध धर पकड़ अभियान चलाया गया।

भोपाल स्टेशन पर अवैध वेण्डरों के खिलाफ हुई कार्यवाही | New India Times

इस अभियान के दौरान बिना मेडिकल कार्ड एवं वैध पहचान पत्र के अवैध वेंडिंग करते हुए 18 वेंडरों को पकड़ा गया। जिनको रेल अधिनियम की धारा 144 के तहत अग्रिम कार्यवाही हेतु आरपीएफ भोपाल को सौंपा गया। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और अवैध वेंन्डिंग के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.