अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षतापूर्ण एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में उ0 प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा में साल्वर गैंगों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपदीय एसओजी टीम व सम्बन्धित थानों के पुलिस बल द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों से कुल 09 साल्वरो/अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
विवरण निम्नलिखित है
01.थाना इटवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
माता प्रसाद जायसवाल इण्टर कालेज इटवा सिद्धार्थनगर से
01. उदयप्रताप यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव निवासी धनौती राय थाना सलेमपुर जनपद देवरिया (अभ्यर्थी)
02. अर्जुन कुमार यादव पुत्र जगबंधु यादव निवासी बटेरमारी थाना लौकहा जनपद मधुबनी राज्य बिहार (साल्वर)
03. अनवारूल पुत्र नुरुल हुदा निवासी बटेर मारी थाना लौकहा जनपद मधुबनी बिहार (मीडिएटर)
अल फारुख इण्टर कालेज, अमौना इटवा सिद्धार्थनगर से
01.राहुल दूबे पुत्र मनोज धर दूबे निवासी जम्हिरिया थाना शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर (अभ्यर्थी)
02. सिंटू पुत्र अनिल प्रसाद यादव निवासी मटियो शाहपुर थाना अत्रि जनपद गया राज्य बिहार। (साल्वर)
02.थाना बांसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
सरदार पटेल राष्ट्रीय इण्टर कालेज प्रतापनगर, बांसी सिद्धार्थनगर से
01.विकास कुमार पुत्र विजय प्रसाद निवासी पाई बिगहा थाना बेलागंज जिला गया बिहार। (साल्वर)
रतनसेन इण्टर कालेज बांसी, सिद्धार्थनगर
01.विक्की आनंद पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी गनेली पोस्ट गांधीडीह थाना हरपुर (पहले तारापुर) जिला मुंगेर बिहार (साल्वर)।
03.थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण:-
बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कालेज तेतरी बाजार, सिद्धार्थनगर से
01.अभिषेक रंजन पुत्र मनोज कुमार निवासी बिहटा चौक थाना बिहटा जनपद पटना बिहार। (साल्वर)
02. अमरेश कुमार पुत्र स्व0 ओमप्रकाश प्रसाद निवासी सजवार थाना खुखुंदू जनपद देवरिया। (मीडिएटर)
