मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

युवा कांग्रेस बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष उबैदुल्लाह ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के मार्गदर्शन में बुरहानपुर जिला युवा कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार द्वारा देश के नागरिकों को भ्रमित करने की मंशा से दायर की गई याचिका के विरोध में आज दिनांक 16 फरवरी 2024 को शाम 5:00 बजे विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित होने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष गण, नगर अध्यक्ष गण, ब्लॉक अध्यक्ष गण, प्रदेश सचिव, जिला महासचिव, जिला सचिव, पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता आवश्यक रुप से कार्यक्रम में उपस्थित होने के आग्रह के साथ समस्त प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी गण, वरिष्ठ कांग्रेस जन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गण एवं कार्यकारी अध्यक्ष गण, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, समस्त पार्षदगण, सेवादल, महिला कांग्रेस, एन एस यू आई, अल्पसंख्यक, झुग्गी झोपड़ी, आईटी सेल, कांग्रेस अधिवक्ता संघ, पदाधिकारीगण, समस्त विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्तगण, विभिन्न मंडलम सेक्टरों एवं समस्त कार्यकर्तागण कार्यक्रम में उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।
