रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:
मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष झाबुआ विधायक विक्रांत भुरिया की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्य मंत्री का पुतला फुका। रोज़गार की मांग को लेकर युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतत्व में विधान सभा का घेराव 13 अप्रैल को किया जा था जिसमें पूरे मध्य प्रदेश से हजारों युवाओं ने भाग लिया था और मध्य प्रदेश सरकार को बेरोजगार युवाओं ने और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार विरोध किया था जिससे सरकार बौखला गई थी
और कांग्रेस वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।

झाबुआ युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय भाबर ने बताया कि 13 तारिख को युवक कांग्रेस द्वारा विधान सभा का घेराव किया जा रहा था जिसमें हजारों युवक कांग्रेस कार्यकर्ता ने भाग लिया था जिससे मध्य प्रदेश सरकार घबरा गई इसलिए मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और युवक कांग्रेस पदाधिकारियों को सरकार के दबाव में जेल में डाल दिया गया और अभी तक जेल में ही रखा हुआ है मैं पूछना चाहता हूं रोजगार मांगना गुनाह है क्या बेरोजगारों की आवाज़ उठाना गुनाह है क्या जो युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल में डाल रखा है मध्य प्रदेश सरकार की तानाशाही से युवक कांग्रेस डरने वाली नहीं है पूरे प्रदेश की युवक कांग्रेस सड़क पर धरना प्रदर्शन करेगी और जरूरत पड़ी तो जल्द जेल भरो आंदोलन भी करेगी सरकार अपनी जेल में जगह बढ़ा लेे हम कांग्रेस के सिपाही हैं जब अंग्रेजों से नहीं डरे तो बीजेपी के नेताओं से क्या डरेंगे।
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता विनय भाबर विधान सभा अध्यक्ष बबलू कटारा नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष दीपू डोडियार रानापुर ब्लॉक नन्द किशोर बामनिया विधान सभा उपाध्यक्ष प्रकाश परमार एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नर्वेश अमलियार kilu भुरिया प्रकाश खपेड़ राकेश बारिया कमलेश परमार राहुल मचार राजू मेडा अजित मोहनिया रमेश मोहनिया वाशिम शेख घुरफान सूरज भुरिया राकेश मचार बिटू कमलेश भुरिया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
