अरशद आब्दी / विकास बिदुआ, झांसी ( यूपी ), NIT;
नगर गुरसरांय के मंडी परिसर में किसान ऋण मोचन के प्रमाण पत्र वितरित किए गए जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सांसद भानु प्रताप वर्मा व उप जिलाधिकारी गरौठा एवं क्षेत्र अधिकारी बल्लारी सिंह मौजूद रहे एवं और सांसद जी से बात की माननीय सांसद भानु प्रताप वर्मा ने किसानों को आश्वासन दिया कि कर्ज़ माफ़ी का रुपया आप लोगों के खाते में आएगा और कहा कि चिरगांव से आने वाले गुरसराय के रास्ते के लिए लगभग 1 महीने के अंतराल में पूरी होने के लिए आश्वासन दिया।
सांसद ने कहा कि बैंकों में किसी दलालों के चक्कर में न रहें और अगर कोई रिश्वत मांगे तो उनके लिए उप जिलाधिकारी महोदय जी से शिकायत व लिखित प्रार्थना पत्र दें। किसानों की मंडी परिसर में काफी तादाद में भीड़ थी और कुछ किसानों को ऋण माफी का प्रमाण पत्र दिया गया। जिन को नहीं मिला है माननीय सांसद जी ने कहा कि जिन को प्रमाण पत्र नहीं मिला है वह अपनी बैंकों में जाकर अपना प्रमाण पत्र मैनेजर से लें।
